नैनीताल: केएमवीएन में कार्यरत युवती ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। चारखेत निवासी एक युवती रविवार की सुबह अपने घर के अंदर फांसी पर लटकी मिली। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार 34 वर्षीय नेहा केएमवीएन में कार्यरत थी और शनिवार को रात में खाना खाकर कमरे में सो गई थी। …

नैनीताल, अमृत विचार। चारखेत निवासी एक युवती रविवार की सुबह अपने घर के अंदर फांसी पर लटकी मिली। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार 34 वर्षीय नेहा केएमवीएन में कार्यरत थी और शनिवार को रात में खाना खाकर कमरे में सो गई थी। रविवार को जब परिजन युवती के कमरे में गए तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे बीडी पांडे अस्पताल लेकर आए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ विभा दीक्षित के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के स्पष्ठ कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा।

संबंधित समाचार