महासम्मेलन : आर्थिक आधार पर आरक्षण न लागू होने तक सभी चुनाव में नोटा दबायेगा ब्राह्मण
अमृत विचार, अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद व श्रीश्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली में तीन दिवसीय ब्राह्मण महासम्मेलन कार्यक्रम का समापन गोस्वामी तुलसीदास हाल में मणिरामदास छावनी के अधिकारी महंत कमल नयन दास ने समारोह पूर्वक किया। इस अवसर पर देश के 29 प्रांतों से आए …
अमृत विचार, अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद व श्रीश्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली में तीन दिवसीय ब्राह्मण महासम्मेलन कार्यक्रम का समापन गोस्वामी तुलसीदास हाल में मणिरामदास छावनी के अधिकारी महंत कमल नयन दास ने समारोह पूर्वक किया।
इस अवसर पर देश के 29 प्रांतों से आए ब्राह्मण संगठनों के प्रमुखों ने पूरे देश में एक 25 प्रमुखों कीअखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति बनाकर ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए काम करने का दायित्व सौंपा गया। देश के कोने-कोने से आए ब्राह्मण संगठनों को एकजुट होकर पूरे देश में अपना परचम लहराने का काम करने का संकल्प दोहराया।
परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी ने सबको संकल्प दिलाया कि जब तक आरक्षण आर्थिक आधार पर पूरे देश में नहीं लागू होता है तब तक देश के ब्राह्मण समाज के लोग आरक्षित सीटों पर होने वाले समस्त चुनाव में नोटा दबाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। एक राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय समिति अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति बनाई गई।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन बृजेश पांडे पटना ने किया। कार्यक्रम में डॉ विनय शंकर त्रिपाठी की रचित पुस्तक पुराणों में कूटनीति का विमोचन परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में मणिराम दास छावनी के अधिकारी महंत कमलनयन दास द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को अंगवस्त्रम और भगवान परशुराम की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : वैश्य महासम्मेलन का राजधानी में हुआ आयोजन, समाज को आगे ले जाने का लिया संकल्प
