गोरखपुर: जिले के शिव मंदिरों में एक साथ गूंजेगा हर हर महादेव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गोरखपुर। 11 अक्टूबर मंगलवार को देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण करेंगे,जिसका सजीव प्रसारण जिले के सभी मण्डलों के शिव मंदिरों में देखा जायेगा। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने रानीडीहा स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक में कहा। …

अमृत विचार, गोरखपुर। 11 अक्टूबर मंगलवार को देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण करेंगे,जिसका सजीव प्रसारण जिले के सभी मण्डलों के शिव मंदिरों में देखा जायेगा। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने रानीडीहा स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक में कहा।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी मण्डलों के शिव मंदिरों में कार्यकर्ता साफ-सफाई कर पूजा अर्चना करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा उज्जैन महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण का लाइव प्रसारण देखेंगे।

जिसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है। सभी अलग-अलग मण्डलों में जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ दी गयी हैं। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि जिले के एक-एक कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

यह भी पढ़ें… गोरखपुर: सपा कार्यालय में मनाई गई महर्षि बाल्मीकि जयंती

संबंधित समाचार