नैनीताल में बनेगा 500 बेड का कोविड केयर सेंटर: त्रिवेन्द्र रावत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों की नियमित निगरानी को जरूरी बताते हुए कहा है कि राज्य के नैनीताल में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 500 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा। सीएम रावत ने शनिवार को सचिवालय में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम तथा …

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों की नियमित निगरानी को जरूरी बताते हुए कहा है कि राज्य के नैनीताल में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 500 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा। सीएम रावत ने शनिवार को सचिवालय में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम तथा बचाव के लिए किये जा रहे कार्यों की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने जिलाधिकारियों को होम क्वारंटीन पर रखे गये लोगों की नियमित निगरानी का निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए हर जिले में मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड सैंपल टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई गई है और जल्द ही इसमें तेजी लायी जायेगी।

उन्होंने कहा कि नैनीताल में 500 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है और इस दिशा में काम मे तेजी लाने के नैनीताल के जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि नैनीताल में एसडीआरएफ के सहयोग से 500 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है।

संबंधित समाचार