शोकसभा : पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम को दी श्रद्धाजंलि
अमृत विचार, फर्रुखाबाद। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी से सपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यालय पर शोकसभा कर नेताओं ने श्रद्धाजंलि दी। सोमवार सुबह नेताजी के निधन की खबर मिलते ही सपा नेता शोकाकुल हो गए। आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर में सभी सपा …
अमृत विचार, फर्रुखाबाद। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी से सपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यालय पर शोकसभा कर नेताओं ने श्रद्धाजंलि दी।
सोमवार सुबह नेताजी के निधन की खबर मिलते ही सपा नेता शोकाकुल हो गए। आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर में सभी सपा नेता एकत्र हुए। शोकसभा कर नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान नदीम फारूकी, महेंद्र सिंह कटियार, सर्वेश अंबेडकर, मंदीप यादव, विजय यादव, पुष्पेंद्र यादव समेत अन्य सपा नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- शोक सभा : सपा संरक्षक का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति
