हल्द्वानी: त्योहार के दिन पेपर देंगे छात्र, ड्यूटी करेंगे शिक्षक
हल्द्वानी, अमृत विचार। 17 अक्टूबर से होने वाली कक्षा एक से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर बच्चों और शिक्षकों में असमंजस की स्थिति है। दरअसल, उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं को लेकर जो आदेश जारी किया है उसमें 22 नवंबर को प्रथम पाली में कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों का विज्ञान, …
हल्द्वानी, अमृत विचार। 17 अक्टूबर से होने वाली कक्षा एक से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर बच्चों और शिक्षकों में असमंजस की स्थिति है। दरअसल, उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं को लेकर जो आदेश जारी किया है उसमें 22 नवंबर को प्रथम पाली में कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों का विज्ञान, 9 और 10 के विद्यार्थियों का गणित, 11 और 12 के विद्यार्थियों का रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन, कृषि, वनस्पति विज्ञान का पेपर है।
इसके अलावा द्वितीय पाली में गृह विज्ञान और कंप्यूटर साइंस का पेपर है। ऐसे में विद्यार्थियों और शिक्षकों में असमंजस की स्थिति इसलिए बन रही है कि वह धनतेरस के दिन परीक्षा देने जाएंगे या त्योहार मनाएंगे। हालांकि शिक्षक संघ के कुछ नेता इस मामले को लेकर देहरादून गए हैं। अगर बात बन गई तो पेपर की तारीख आगे-पीछे हो सकती है। अगर नहीं हुई तो फिर विद्यार्थियों को पेपर देना होगा।
परीक्षा कार्यक्रम बदला जाएगा तो पूरे राज्य में बदला जाएगा। 13 जिलों में एक ही पेपर होना है। ऐसे में जो भी बदलाव होगा एससीआरटी से ही होगा। यह कार्यक्रम एक जिले के लिए नहीं बदला जा सकता है। इसलिए जो भी निर्णय होगा वह एससीआरटी देहरादून से होगा।
-केएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी, नैनीताल
