मुरादाबाद: छोटे बच्चों को वितरित की किताबें, सामाजिक संगठन द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को सामाजिक संगठन एहसास सेवा संस्थान द्वारा करुला स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था द्वारा गरीब व बेसहारा बच्चों को पढ़ने के लिए किताबें वितरित की गई। संस्था के अध्यक्ष हबीब फुरकान ने बताया कि हमारा संगठन हमेशा से समाज सेवा के कार्य करता है। जिसके तहत …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को सामाजिक संगठन एहसास सेवा संस्थान द्वारा करुला स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था द्वारा गरीब व बेसहारा बच्चों को पढ़ने के लिए किताबें वितरित की गई। संस्था के अध्यक्ष हबीब फुरकान ने बताया कि हमारा संगठन हमेशा से समाज सेवा के कार्य करता है।

जिसके तहत आज हमने करुला क्षेत्र के गरीब व बेसहारा बच्चों को पढ़ने के लिए किताबें उपलब्ध कराएं हैं। उनका कहना है कि पैसों की वजह से गरीब के बच्चे पढ़ नहीं पाते हैं। इसलिए हम लोगों ने गरीब बच्चों को किताबें देने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रहमत अली, नफीस अहमद धीरज बंसल, राहुल शर्मा और जमशेद कुरैशी सहित अन्य लोग शामिल।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : ट्रेनों में यात्रियों को सुविधा-सुरक्षा के रेल प्रबंधन के दावे हवाई, शिकायतों को अनदेखा कर रहे अधिकारी

संबंधित समाचार