नैनीताल: शेरवुड के बच्चों ने केक काटकर कॉलेज में मनाया बिग बी का जन्मदिन
नैनीताल, अमृत विचार। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के 80 वें जन्मदिन पर शेरवुड कॉलेज में बच्चों ने केक काटकर बिग बी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चों ने सुंदर गीत की प्रस्तुति भी दी। बता दें कि महानायक का सरोवर नगरी से खास जुड़ाव रहा है। उन्होंने नैनीताल के ईस्ट फेसिंग अयारपाटा हिल में …
नैनीताल, अमृत विचार। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के 80 वें जन्मदिन पर शेरवुड कॉलेज में बच्चों ने केक काटकर बिग बी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चों ने सुंदर गीत की प्रस्तुति भी दी।
बता दें कि महानायक का सरोवर नगरी से खास जुड़ाव रहा है। उन्होंने नैनीताल के ईस्ट फेसिंग अयारपाटा हिल में बने शेरवुड कॉलेज पढ़ा है। यहां की शिक्षा, अनुशासन, सीख और खेलों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा ने आम छात्रों को देश और दुनिया के सबसे बड़े शिखरों में खड़ा होना सिखाया है। वर्ष 1957 में अमिताभ श्रीवास्तव उर्फ ‘अमिताभ बच्चन’ के पिता हरिवंश राय बच्चन ने उन्हें पड़ने के लिए यहां भेजा था। पढ़ाई के दौरान अमिताभ बच्चन को निर्माणाधीन स्विमिंग पूल में सहायता के लिए भेजा गया।
ये नैनीताल में राजभवन के स्वीमिंगपूल के बाद दूसरा पूल बन रहा था। स्कूल के प्रिंसिपल अमनदीप संधू ने बताया कि स्कूल में पूल बनाने के लिए रात को विस्फोट कर पत्थरों को तोड़ा जाता था और सवेरे छात्र इसके पत्थर और मलुवे को बैग में भरकर दूर फैंकने के लिए जाते थे। बताया कि अमिताभ भी इस मुहिम में जोर शोर से जुड़े और इसके फलस्वरूप कई बार बाजार घूमने गए।
इतना ही नहीं अमिताभ ने स्कूल की वार्षिक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी हाइट और कम भार का फायदा उठाते हुए प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ गए। अमिताभ बच्चन को स्कूल की कमिटी ने बैस्ट साइंटिफिक(टेक्निकल)बॉक्सर का खिताब भी दिया। बताते हैं कि अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन जो उस दौरान कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में थे ने दोनों बेटों को बॉक्सिंग पर एक किताब लिखकर दी थी। उसमें एक कोट ये था कि ‘अ गुड़ हार्ड ब्लो इस अ डिलाइट टू दा माइंड’। ये ऐसी सीख थी जिसे अमिताभ ने अपने जीवन में उतारा और हर परिस्थितियों से मजबूती से लड़ना सीखा।
