रुद्रपुर: रिश्तेदारों पर 70 हजार रुपये चोरी का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। बिंदुखेड़ा के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदारों पर जमा रकम को चुराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामी और ममेरे भाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव रौतापुर आंवला थाना अलीगंज बरेली के …

रुद्रपुर, अमृत विचार। बिंदुखेड़ा के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदारों पर जमा रकम को चुराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामी और ममेरे भाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव रौतापुर आंवला थाना अलीगंज बरेली के रहने वाले गुरमीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 को उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानमाल के खतरे को देखते हुए उसने मेहनत मजदूरी कर जमीन खरीदन के लिए 70 हजार रुपये की रकम जमा की थी। 11 अगस्त 2022 को वह जमीन खरीदने के लिए अपनी मामी सतनाम कौर निवासी बिंदुखेड़ा के यहां गया था।

मामी और ममेरे भाई मंदीप ने सुबह जमीन दिखाने की बात कहकर रात को उसे वहीं रोक लिया। इस दौरान उन्होंने मौका पाकर उसकी 70 हजार की नकदी निकाल ली। सुबह होने पर जब उसने रकम के बारे में पूछा तो मामी और ममेरा भाई गाली गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मिलकर उसके साथ हाथापाई की। आरोप था कि इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

संबंधित समाचार