नैनीताल: निर्माणाधीन खैरना कोसी पुल पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री, 14 नवंबर तक काम पूरा करने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत खैरना कोसी पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणदायी संस्था को नवंबर माह के द्वितीय सप्ताह तक पुल का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंगलवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट …

नैनीताल, अमृत विचार। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत खैरना कोसी पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणदायी संस्था को नवंबर माह के द्वितीय सप्ताह तक पुल का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंगलवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट 1003.77 लाख की लागत से केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत खैरना कोसी पुल का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने बारीकी से पुल का स्थलीय निरीक्षण किया, साथ ही पुल का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द पुल के निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान निर्माणदायी संस्था ने नवंबर महीने के द्वितीय सप्ताह तक पुल का काम पूर्ण करने को कहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आवागमन की दृष्टि से केंद्र सरकार द्वारा 1003.77 लाख की लागत से बनाए जा रहे पुल को गुणवत्ता से परिपूर्ण रखा गया है साथ ही जल्द से जल्द जनता के लिए इस पुल को समर्पित किया जाएगा।

इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री का खैरना पहुंचने पर स्थानीय विधायक सरिता आर्य ने स्वागत किया। इसके अलावा अजय भट्ट गरमपानी में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। खैरना में भी कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान महाकाल के लिए किए गए लोकार्पण कार्यक्रम को भी लाइव देखा।

संबंधित समाचार