पंजाब के राज्यपाल ने नए कुलपति की नियुक्ति में लगाया अड़ंगा, सरकार के प्रस्ताव को किया खारिज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ गतिरोध के बीच फरीदकोट के बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नये कुलपति लिए आम आदमी पार्टी सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। ये भी पढ़ें- Ujjain Mahakal Lok: उज्जैन में बोले पीएम मोदी- काल की रेखाएं मिटा देते …

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ गतिरोध के बीच फरीदकोट के बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नये कुलपति लिए आम आदमी पार्टी सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- Ujjain Mahakal Lok: उज्जैन में बोले पीएम मोदी- काल की रेखाएं मिटा देते हैं महाकाल

सूत्रों ने कहा कि राज्यपाल ने जानेमाने हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ गुरप्रीत सिंह वंडर को कुलपति नियुक्त करने के प्रस्ताव वाली फाइल को लौटा दिया। उन्होंने राज्य सरकार से इस पद के लिए तीन नामों की सूची भेजने को कहा। पंजाब के मुख्यमंत्री ने हाल में ट्विटर पर इस बाबत घोषणा की थी। कुछ दिन पहले ही राज्यपाल पुरोहित ने चंडीगढ़ की पहली यात्रा पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मान के भाग नहीं लेने पर आपत्ति जताई थी।

मान से मंगलवार को यहां एक बैठक से इतर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान जब पूछा गया कि क्या राज्य में अनेक विषयों पर ‘आप सरकार बनाम राज्यपाल’ के हालात बन गये हैं, इस पर मान ने कहा कि राज्य सरकार और पुरोहित के बीच कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और माफिया के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है और उसके राज्यपाल के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते हैं।

मान ने कहा, ‘पंजाब के राज्यपाल के साथ कोई गतिरोध नहीं है। हम उनका सम्मान करते हैं।’ कुलपति के विषय में पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राज्यपाल चाहते हैं तो राज्य सरकार नियुक्ति के लिए तीन नामों की सूची उन्हें भेजेगी। हालांकि मान ने कहा कि परंपरा यह है कि राज्यपाल सरकार द्वारा प्रस्तावित नाम को स्वीकृति प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़ें- किराएदार की हैवानियत: 108 साल की महिला के दोनों पैर काटे, लूटे चांदी के कड़े

संबंधित समाचार