अक्षय कुमार की Upcoming फिल्म ‘राम सेतु’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म राम सेतु का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म रामसेतु में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरुचा की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म एक आर्कियोलॉजिस्ट के बारे में है जिसे यह जांचने की जिम्मेदारी दी गई है कि राम सेतु सच है …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म राम सेतु का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म रामसेतु में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरुचा की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म एक आर्कियोलॉजिस्ट के बारे में है जिसे यह जांचने की जिम्मेदारी दी गई है कि राम सेतु सच है या सिर्फ एक कल्पना।
ये भी पढ़ें:-अमिताभ बच्चन: ‘शहंशाह’ का सोशल मीडिया से लगाव, खुद संभालते हैं फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम
You loved the first glimpse of #RamSetu…
Hope you show even more love to the trailer.और इस दिवाली, आइये अपने पूरे परिवार के साथ राम सेतु की दुनिया का हिस्सा बनने|
#RamSetu. 25th October. Only in Theatres worldwide.
https://t.co/Di7MEqbQGR— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 11, 2022
रामायण की कहानी के अनुसार रामसेतु का निर्माण प्रभु श्रीराम की सेना ने भारत से श्रीलंका के बीच किया था और ये फिल्म उसी राम सेतु पुल को बचाने के मिशन के बारे में है। रामसेतु का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत एक मिशन से होती है। मिशन है राम सेतु के 07 हजार साल पुराने इतिहास को बाहर लेकर आना और जिसके तलाश में अक्षय कुमार अपनी पूरी टीम के साथ निकलते हैं। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें:-Bigg Boss 16: स्टैंर्डलेस शब्द का हुआ इस्तेमाल, घर में मचा बवाल
