मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी: कमलनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2023 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है। कमलनाथ ने आज यहां नगर निकाय चुनाव 2022 में कांग्रेस के प्रत्याशी और चयनित पार्षद, चेयरमैन और महापौर के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे सभी महापौर …

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2023 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है। कमलनाथ ने आज यहां नगर निकाय चुनाव 2022 में कांग्रेस के प्रत्याशी और चयनित पार्षद, चेयरमैन और महापौर के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे सभी महापौर नगर निकाय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी मेहनत से काम करें और जनता की सेवा करें।

ये भी पढ़ें – भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी अंगदान करने वाले लोगों के परिजनों के साथ बढ़े आगे

श्री कमलनाथ ने कहा कि हम सब एक अग्नि परीक्षा से गुजर कर यहां आए हैं, ये चुनाव की एक रिहर्सल थी, 2023 के चुनाव के लिए, अब आप सभी तैयार हो जाओ। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करता हूं। उन्होंने कहा कि गुटबाजी किस परिवार में नहीं होती है। हर कोई हर किसी की बात से सहमत नहीं हो सकता है। चुनाव में 11 महीने ही बचे हैं, जीत का संकल्प ले। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाने के अभियान में जुट जाएं।

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जयवर्धन सिंह और कांग्रेस के नवनिर्वाचित मेयर शोभा सिकरवार, विक्रम आहके, जगत बहादुर सिंह, शारदा सोलंकी, अजय मिश्रा बाबा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, पूर्व मंत्रीगण, विधायक और प्रदेश भर से हाल ही में संपन्न हुये नगरीय निकाय के कांग्रेस के प्रत्याशी और निर्वाचित पार्षद और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की सभी तैयारियों पूरी: मधुसूदन

संबंधित समाचार