लखनऊ केजीएमयू के दस डॉक्टर रिसर्च के लिए शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) 10 डॉक्टरों ने विश्वविद्यालय के साथ-साथ लखनऊ का भी मान बढ़ाया है। इन डॉक्टरों को स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी , यूनाइटेड स्टेट द्वारा विश्व स्तर पर चयनित शीर्ष वैज्ञानिकों में रिसर्च के लिए चयन किया गया है। इस बात की जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ बिपिन पुरी ने …

लखनऊ। लखनऊ किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) 10 डॉक्टरों ने विश्वविद्यालय के साथ-साथ लखनऊ का भी मान बढ़ाया है। इन डॉक्टरों को स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी , यूनाइटेड स्टेट द्वारा विश्व स्तर पर चयनित शीर्ष वैज्ञानिकों में रिसर्च के लिए चयन किया गया है। इस बात की जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ बिपिन पुरी ने दी है। उन्होंने बताया कि स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी , यूनाइटेड स्टेट द्वारा शीर्ष-उद्धृत वैज्ञानिकों का एक सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटाबेस बनाया गया है , इसमें अलग-अलग एक साल के प्रभाव दिखाए जाते हैं। वैज्ञानिकों को 22 वैज्ञानिक क्षेत्रों और 176 उप-क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है। कम से कम 5 पेपर वाले सभी वैज्ञानिकों के लिए फील्ड- और सबफील्ड-विशिष्ट पर्सेंटाइल भी प्रदान किए जाते हैं। डेटा को 2021 के अंत तक एकल वर्ष का अपडेट किया जाता है ,यह शीर्ष 100,000 वैज्ञानिकों पर आधारित है। इस डेटाबेस में 195,605 वैज्ञानिक शामिल हैं ।

इन डॉक्टरों ने बढ़ाया लखनऊ केजीएमयू का मान

1 डॉ यू सी चतुर्वेदी, माइक्रोबायोलोजी
2 डा आर के गर्ग, न्यूरोलोजी
3 डा राजेश वर्मा, न्यूरोलोजी
4 डा अमिता जैन, माइक्रोबायोलोजी
5 डा सुजीत कार ,मानसिक विभाग
6 डा रश्मि कुमार , पीडियाट्रिक (सेवा निवृत्त)
7 डा शैली अवस्थी , पीडियाट्रिक
8 डा अब्बास अली मेहंदी , बायोकेमेस्ट्री
9 डा सूर्य कान्त , रेस्पेरेटरी मेडिसिन
10 डा दिव्या मेहरोत्रा, ओरल सर्जरी

संबंधित समाचार