राहत सहायता निर्देश : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जायेंगे मंत्री और नोडल अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। प्रदेश के मुख्यमंत्री बुधवार को जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 15 जनपदों में बाढ़ है। यह बेमौसम बाढ़ है। इससे निपटने के लिए अधिकारियों आर्थिक सहायता के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की …

अमृत विचार, बहराइच। प्रदेश के मुख्यमंत्री बुधवार को जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 15 जनपदों में बाढ़ है। यह बेमौसम बाढ़ है। इससे निपटने के लिए अधिकारियों आर्थिक सहायता के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की संवेदना समझने और उसे जोड़ने के लिए दौरा करने आया हूं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की बाढ़ से मौत हो तो उसे चार लाख का मुआवजा दिया जाए।

जिले के मोतीपुर में स्थित सिंचाई कालोनी परिसर में बुधवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वे कर बाढ़ का जायजा लिया। सभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अंदर बलरामपुर श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, गोंडा समेत 15 जनपद बाढ़ से प्रभावित हैं। सभी बाढ़ ग्रस्त इलाकों का मैं दौरा कर रहा हूं। कल जल शक्ति मंत्री को भी मैंने बहराइच भेजा था बाढ़ राहत कार्य युद्ध स्तर पर आगे बढ़ सके यही सब निरीक्षण और प्रशिक्षण करने में यहीं पर आया हूं जनप्रतिनिधि इन क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

पहले से ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जल हानि होती है तो जल हानि पर संबंधित प्रभावित को चार लाख की सहायता बाढ़ तुरंत उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जिनके आवास पूरी तरह नदी में विलीन हो गए हैं या बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। उनको मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराएं।

बोले हम लोगों ने पहले ही हर जनपदों को निर्देश जारी किए हैं कि जहां से सूखा से बाढ़ से फसल को नुकसान हुआ है उसका आकलन करके अविलंब अपनी रिपोर्ट जिससे आर्थिक सहायता सभी पीड़ित परिवारों को मुहैया कराई जा सके इस बार सूखा से भी बाढ़ से भी अरे पैमाने पर अन्नदाता किसानों को नुकसान हुआ है सरकार उनके साथ में हैं उनके पीड़ा के साथ में है।

अपनी इसी पीड़ा को उनके संवेदना के साथ जोड़ने के लिए आज मैं यहां स्वयं आया हुआ हूं राहत कार्य को डिलीट करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए हैं। सभी जनप्रतिनिधि भी पहले ही प्राथमिकता रखें कि हर परिवार तक राहत भी उपलब्ध हो जाए। जिसमें खाद्यान्न और तेल के साथ अन्य सामग्री शामिल हो। इससे कहीं भी कोई स्थिति खराब ना हो।

पशुओं के लिए चारा का भी इंतजाम करें। उन्होंने कहा कि जो सहायता हो सके, इसके बारे में युद्ध स्तर पर कार्रवाई चल रही है। सभी को मदद मिलनी चाहिए। इस दौरान सांसद अक्षयवर लाल गोंड , विधायक सुरेश्वर सिंह, बलहा विधायक सरोज सोनकर, जिलाध्यक्ष श्याम करण, जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, सीडीओ कविता मीना,एसडीएम दिनेश कुमार और अधिकारी मौजूद रहे।

आवास के साथ मिले आर्थिक मदद मुख्यमंत्री ने सभा में संबोधित करते हुए कहा कि जिनके मकान गिरे हैं,उनको मुख्यमंत्री आवास का लाभ दें। साथ सर्पदंश से मौत पर भी मुआवजा दें। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित को खद्यान्न का एक एक किट उपलब्ध कराएं। जिसमें सब कुछ हो। सभा के बाद मुख्यमंत्री ने बच्चे के साथ दुलार किया। साथ ही सभा में आए बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न भी दिया।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: सीएम योगी पहुंचे धर्म नगरी अयोध्या, जगद्गुरु रामानुजाचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण

 

संबंधित समाचार