बरेली: व्यापारियों-उद्यमियों ने वीकेंड लाकडाउन को बताया सही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार रात 10 बजे से 55 घंटे के लाकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद रविवार को शासन का आदेश आया है कि अब हर सप्ताह दो दिन यानी शनिवार और रविवार को लाकडाउन रहेगा। दोनों दिन आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर सभी दफ्तर और बाज़ार …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार रात 10 बजे से 55 घंटे के लाकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद रविवार को शासन का आदेश आया है कि अब हर सप्ताह दो दिन यानी शनिवार और रविवार को लाकडाउन रहेगा। दोनों दिन आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर सभी दफ्तर और बाज़ार पूरी तरह बंद रहेंगे। जिला स्तर पर डीएम को भी नियम बनाने की छूट दी गई है।

सरकार के इस फैसले से आम लोगों के अलावा अधिकांश कारोबारी खुश हैं। उन्होंने इसका समर्थन किया है। अलबत्ता उद्योग बंद करने या खोलने को लेकर कोई स्पष्ट गाइड लाइन नहीं आई है। इससे उद्यमियों में असमंजस की स्थिति है।

“पांच दिन बाजार खोलने का फैसला तो ठीक लेकिन इसके लिए यह जरूरी है कि इन दिनों कोई रोस्टर को लागू ना किया जाए। आसपास के जिलों से कई व्यापारी यहां खरीददारी को पहुचते हैं, रोस्टर के तहत दुकान खोलने पर कई बार उनको वापस लौटने पड़ता है। डीएम से भी इसकी मांग की गई है।” -राजेश जसोरिया, महामंत्री, उद्योग व्यापार मंडल

“फैसला सराहनीय है, लेकिन हफ्ते में दो दिन उद्योग बंद रहेंगे या खुलेंगे, इसको लेकर जारी गाइडलाइन में स्थिति स्पष्ट नहीं है। आईआईए के हेड ऑफिस से संपर्क किया है। पांच दिन लगातार बाजार खुलने से सभी को बराबर के अवसर मिलेंगे।” -सुरेश सुंदरानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आईआईए

“सरकार के वीकेंड लाकडाउन का समर्थन करता हूं, बाकी पांच दिन बाजार खोलने की जो छूट दी है उसमें भी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे, हमारा संगठन भी व्यापारियों को कोविड-19 की गाइडलाइन को लेकर जागरूक कर रहा है।” -आशीष सिंघल, मण्डल प्रभारी, पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मण्डल

संबंधित समाचार