अयोध्या में छह और कोरोना पॉजिटिव मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद में रविवार को छह और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से चार अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के फैजाबाद शहर के हैं जबकि एक पूरा बाजार के यश पेपर मिल और एक बीकापुर के पातुपुर का है। वहीं आज उपचार के बाद स्वस्थ होने पर चार मरीजों को कोविड-19 अस्पताल …

अयोध्या। जनपद में रविवार को छह और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से चार अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के फैजाबाद शहर के हैं जबकि एक पूरा बाजार के यश पेपर मिल और एक बीकापुर के पातुपुर का है। वहीं आज उपचार के बाद स्वस्थ होने पर चार मरीजों को कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

देर शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने बताया कि रविवार को जनपद को कुल 392 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। इनमें से 386 नेगेटिव और छह पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए मरीजों में चार अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में बलाहाता रिकाबगंज, पुरानी सब्जीमंडी, नाका हनुमानगढ़ी व बछड़ा सुलतानपुर के एक- एक निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक संक्रमितों की कुल तादाद 445 पहुंच गई है, जबकि 285 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब सक्रिय मरीज 155 बचे हैं। रविवार को जांच के लिए जनपद में 720 सैंपल लिए गए हैं और अभी कुल 1496 सैंपल की रिपोर्ट मिलना बाकी है।

संबंधित समाचार