करवा चौथ पर लड्डू के भइया के लिए तैयार हुईं अंगूरी, मनमोहन तिवारी के इस हरकत से खफा हुईं भाभी जी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी यानी एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे इस करवा चौथ पर बेहद खूबसूरत नजर आने वाली हैं। 13 अक्टूबर यानी आज करवा चौथ व्रत है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की सलमती के लिए व्रत रखती हैं। ऑन स्क्रीन अंगूरी भाभी ने भी अपने पति मनमोहन तिवारी के …

मुंबई। टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी यानी एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे इस करवा चौथ पर बेहद खूबसूरत नजर आने वाली हैं। 13 अक्टूबर यानी आज करवा चौथ व्रत है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की सलमती के लिए व्रत रखती हैं। ऑन स्क्रीन अंगूरी भाभी ने भी अपने पति मनमोहन तिवारी के लिए व्रत रखा है। वह सुर्ख लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने सजधकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोटो शेयर करते ही वह चर्चा में आ गई।

ये भी पढ़ें:-फिल्म ‘खो गए हम कहां’ के शूटिंग पर भावुक हुईं अनन्या, कही ये बात

बालकनी में चांद को निहारती अंगूरी भाभी
फोटो में अंगूरी भाभी ऑन स्क्रीन पति मनमोहन तिवारी के साथ सजधज कर बालकनी में खड़ी हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वह चांद का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। वहीं उनके साथ मुस्कारते हुए भाभी जी के पति खड़ी हैं। मनमोहन तिवारी के आंखों से लग रहा है कि उनके दिमाग सामने की बालकनी में अनीता भाभी नजर आ गई हैं।

बता दें हाल ही में टेलीविजन शो भाभी जी घर पर हैं कि मशहूर अंगूरी भाभी यानी एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं, जिसके बाद मामले की शिकायत साइबर मामले में की। घटना से परेशान एक्ट्रेस ने मीडिया में इसकी जानकारी दी थी।

ये भी पढ़ें:--16 डिग्री तापमान में सर्वाइव करने की संघर्ष कर रहीं जान्हवी कपूर, फिल्म ‘मिली’ का टीजर रिलीज

 

संबंधित समाचार