गोरखपुर में योगी की समीक्षा बैठक शामिल तीन लोग कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पिछले दिनों बाबा राघवदास मेडिकल काॅलेज में कोविड-19 एवं संचारी रोगों से बचाव को लेकर हुयी समीक्षा बैठक में मौजूद तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद 24 से अधिक लोगों पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा …

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पिछले दिनों बाबा राघवदास मेडिकल काॅलेज में कोविड-19 एवं संचारी रोगों से बचाव को लेकर हुयी समीक्षा बैठक में मौजूद तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद 24 से अधिक लोगों पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि समीक्षा बैठक में 24 से अधिक लोग शामिल थे।

इस बैठक में भाग लेने वाला एक डाक्टर भी दो दिन पूर्व पाॅजिटिव मिला है। समीक्षा बैठक में मौजूद रहने वाले गोरखपुर और बस्ती के मंडलायुक्त और जिलाधिकारी भी मौजूद थे। गोरखपुर मंडलायुक्त के साथ ही उनके वैयक्तिक सहायक भी थे जिनमें संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने रीजनल मेडिकल रिसर्च सेन्टर जाकर बायोसेफटी लेवल-टू लैब का उद्घाटन भी किया था। इस कार्यक्रम में शामिल एक वरिष्ठ वैज्ञानिक भी संक्रमित मिल चुके हैं। वैज्ञानिक और टैक्नीशियन दोनो मेडिकल काॅलेज के परिसर में रहते हैं। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के क्वालिटी कंसंलटेंट भी मौजूद थे।

उनके लैपटाप से ही मुख्यमंत्री के सामने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की प्रस्तुति की गयी। क्वालिटी कंसलटेंट समीक्षा बैठक से एक दिन पहले रेलवे अस्पताल के कोरोना वार्ड में संक्रमित से मिलने चले गये थे।  उन्होंने वार्ड में जाने की फोटो सोशल मीडिया पर डाली भी थी। उसके बाद वह न तो क्वारेटाइन हुए और न ही खुद की कोरोना जांच करायी।

इस सम्बंध में गोरखपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. श्रीकान्त तिवारी का कहना है कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक और आरएमआरसी में हुए कार्यक्रम की वीडियों देखी जा रही है और इस बात पर गौर किया जा रहा है कि इस दौरान आरएमआरसी के वैज्ञानिक और मंडलायुक्त के वैयक्तिक सहायक कहीं मुख्यमंत्री के नजदीक तो नहीं गये थे।

उन्होंने कहा कि कि अगर ऐसा पाया जाता है तो तो मामले की पूरी जानकारी जिलाधिकारी को दी जायेगी साथ ही साक्ष्य भी उपलब्ध कराये जायेंगे।

संबंधित समाचार