फर्रुखाबाद: होमगार्ड के भाई का खेत के पास फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद। धान फसल की रखवाली करने खेत गए होमगार्ड के भाई का शव पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सीओ और थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर …
फर्रुखाबाद। धान फसल की रखवाली करने खेत गए होमगार्ड के भाई का शव पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सीओ और थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी मंगूलाल यादव (52) का खेत नजदीक के गांव पिपराभोजी में है।
वहीं सबमसिर्बल लगा है। बुधवार शाम को मंगूलाल धान फसल की रखवाली करने के लिए सबमसिर्बल के बने कमरे में सोने गए थे। गुरुवार सुबह खेत के पास से ग्रामीण निकले तो उनको मंगूलाल का शव नीव के पेड़ की डाली पर रस्सी के फंदे पर लटका दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उनके होमगार्ड भाई कृपाल सिंह को दी। वह परिवार वालों के साथ खेत पर पहुंचे।
शव देखकर सभी रोने बिलखने लगे। सीओ अरूण कुमार व नवाबगंज थानाध्यक्ष जेपी शर्मा मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाया। होमगार्ड भाई कृपाल सिंह ने मंगूलाल की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन हत्या करने का कारण नहीं बताया और न हीं तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। भाई कृपाल सिंह ने बताया कि तीन भाइयों में मंगूलाल सबसे बड़े थे। उनकी शादी नहीं हुई थी।
यह भी पढ़ें:-वाराणसी: भाजपा नेता की हत्या से इलाके में आक्रोश, नौ पुलिसकर्मी निलंबित, 17 के खिलाफ केस दर्ज
