लखनऊ: एसजीपीजीआई का 27वां दीक्षांत समारोह आयोजित
अमृत विचार, लखनऊ। एसजीपीजीआई का 27वां दीक्षांत समारोह गुरुवार को आयोजित हुआ . इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने समारोह की अध्यक्षता की। वही कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, मयंकेश्वर शरण सिंह, मंत्री राज्य मंत्री, चिकित्सा शिक्षा विभाग, भी इस अवसर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर जिन्होंने सफलतापूर्वक अपना DM/Mch/PDF/PhD/MD/PDCC, MHA और BSc …
अमृत विचार, लखनऊ। एसजीपीजीआई का 27वां दीक्षांत समारोह गुरुवार को आयोजित हुआ . इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने समारोह की अध्यक्षता की। वही कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, मयंकेश्वर शरण सिंह, मंत्री राज्य मंत्री, चिकित्सा शिक्षा विभाग, भी इस अवसर पर उपस्थित हुए।
इस मौके पर जिन्होंने सफलतापूर्वक अपना DM/Mch/PDF/PhD/MD/PDCC, MHA और BSc (नर्सिंग) प्रशिक्षण पूर्ण किया है। उन्हें डिग्री देकर मेडल के साथ सम्मानित किया गया।
सबसे योग्य उम्मीदवार को प्रोफेसर एस एस अग्रवाल और प्रोफेसर एस आर नायक पुरस्कार भी दिए गये। इस मौके पर पूर्व कुलपति मद्रास विश्वविद्यालय, प्रोफेसर ऑफ एमिनेंस और डीन (अनुसंधान) रामचंद्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एसपी त्यागराजन, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
SGPGI के 13 संकाय जिन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी सूची 2022 के अनुसार दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान पाया है. इन्हे भी दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया
1. प्रो राधा कृष्ण धीमान
2. प्रो. राकेश अग्रवाल
3. प्रो. उदय चंद्र घोषाली
4. प्रो. उषा कांत मिश्रा
5. प्रो. नारायण प्रसाद
6. प्रो. जयंती कलिता
7.प्रो. उज्ज्वल पोद्दार
8.प्रो. रमा देवी मित्तल
9.डॉ दुर्गा प्रसन्ना मिश्रा
10. डॉ रोहित एंथोनी सिन्हा
11.डॉ. मोहन गुर्जरी
12. डॉ विनय कपूर
13. डॉ. प्रभाकर मिश्रा
यह भी पढ़ें… लखनऊ: एसजीपीजीआई का 27वां दीक्षांत समारोह आयोजित
