नानकमत्ता: संतान न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। सलवती, नानकमत्ता निवासी ने गुरमीत कौर ने पुलिस को तहरीर सौंप ससुरालियों पर संतान न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़िता ने कहा है कि उसका विवाह 11 वर्ष पूर्व किशनपुर निवासी हरभजन सिंह पुत्र जगीर सिंह के साथ पंजाबी रीती …

नानकमत्ता, अमृत विचार। सलवती, नानकमत्ता निवासी ने गुरमीत कौर ने पुलिस को तहरीर सौंप ससुरालियों पर संतान न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़िता ने कहा है कि उसका विवाह 11 वर्ष पूर्व किशनपुर निवासी हरभजन सिंह पुत्र जगीर सिंह के साथ पंजाबी रीती रिवाज के साथ संपन्न हुआ था। किन्हीं कारणों से अब तक कोई संतान नहीं हुई जिसके चलते पति समेत सभी ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार