मुरादाबाद : पीड़ित परिवार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कथित भाजपा नेता के भय से युवक का परिवार पलायन कर गया। आरोप है कि भाजपा नेता उनका मकान भी नहीं बेचने दे रहा है। अधिकारी भी उनकी नहीं सुन रहे। अब पीड़ित परिवार ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से न्याय की गुहार लगाई। संभल की दुर्गा कालोनी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कथित भाजपा नेता के भय से युवक का परिवार पलायन कर गया। आरोप है कि भाजपा नेता उनका मकान भी नहीं बेचने दे रहा है। अधिकारी भी उनकी नहीं सुन रहे। अब पीड़ित परिवार ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से न्याय की गुहार लगाई।

संभल की दुर्गा कालोनी निवासी दीपा शर्मा ने बताया कि उनके पति अंशु शर्मा पांच अक्टूबर की रात अपने छोटे भाई के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय आरएसएस कार्यालय के सामने कथित भाजपा नेता व उनके साथियों ने उनके पति के साथ मारपीट की। लोहे की रॉड से उनका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने भी दबाव में आकर उसके पति के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। उन्होंने डीआईजी और एसपी से भी शिकायत की मगर कोई नतीजा नहीं निकला।

बाद पीड़ित परिवार एडीजी से मिला। तब उन्होंने उनके पति के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला खत्म कराया। दीपा शर्मा ने बताया कि उन्होंने पुलिस से मौके की सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर सच्चाई पता करने की गुहार लगाई थी। मगर एसपी ने वह भी नहीं सुनी।

एसपी ने उन्हें ही धमकाया कि यदि वहां गए तो लूट का मुकदमा दर्ज हो जाएगा। इस घटना से सहमे परिवार ने संभल से पलायन कर दिया है। वह अपना मकान बेचना चाहते हैं। मगर आरोपी मकान भी नहीं बेचने दे रहे। मामले को लेकर गुरुवार को दीपा शर्मा अपने बच्चों, सास, देवर, देवरानी व उनके बच्चों के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह से न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर महिला की मौत पर हंगामा

संबंधित समाचार