गदरपुर: एक दुकान व घर से जेवर, नकदी व सामान चोरी
गदरपुर, अमृत विचार। क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नंबर 5 कुंज विहार कॉलोनी निवासी खैराती लाल वर्मा सात अक्टूबर को किसी काम से परिवार के साथ पंजाब गए थे। 12 अक्टूबर को वह घर लौटे तो वहां …
गदरपुर, अमृत विचार। क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नंबर 5 कुंज विहार कॉलोनी निवासी खैराती लाल वर्मा सात अक्टूबर को किसी काम से परिवार के साथ पंजाब गए थे।
12 अक्टूबर को वह घर लौटे तो वहां चोरों ने सामान बिखेर रखा था। चोर सोना-चांदी के जेवर और सामान ले गए। वहीं, मजरा शीला निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि चोर उसकी दुकान का ताला तोड़कर नकदी, ट्रैक्टर का बंपर और लोहे के पाइप आदि ले गए। दोनों मामलों में तहरीर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
