बाजपुर: निजी अस्पताल में साफ-सफाई न होने पर लगाया जुर्माना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। नगरपालिका प्रशासन की टीम ने गुरुवार को विभिन्न अस्पतालों में साफ-सफाई की जांच की। अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर टीम ने ग्रीन सिटी व स्टार हॉस्पिटलों पर छह हजार रुपये का लगाया है। इसके अतिरिक्त 15 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद करने के साथ ही आठ दुकानदारों से साढ़े …

बाजपुर, अमृत विचार। नगरपालिका प्रशासन की टीम ने गुरुवार को विभिन्न अस्पतालों में साफ-सफाई की जांच की। अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर टीम ने ग्रीन सिटी व स्टार हॉस्पिटलों पर छह हजार रुपये का लगाया है। इसके अतिरिक्त 15 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद करने के साथ ही आठ दुकानदारों से साढ़े सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार दास ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार दो अक्टूबर से विशेष स्वच्छता सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने एवं साफ-सफाई की उचित व्यवस्था के लिए रोजना छापेमारी की जा रही है।

इसी क्रम में गुरुवार को अनेक अस्पतालों की जांच-पड़ताल की गई जिसमें ग्रीन सिटी हॉस्पिटल पर काफी गंदगी पाई गई है। मरीजों के बैड के निडिल, गंदे ग्लब्स, कांच की शीशी पाई गईं। इसके अतिरिक्त अस्पताल के शौचालय में भी काफी गंदगी पाई गई जिसके चलते टीम ने 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इसी प्रकार स्टार हॉस्पिटल पर भी एक हजार रुपये का जुर्माना किया है।

पालिका कर्मचारियों द्वारा 15 किलो सिगंल यूज प्लास्टिक जब्त कर कुल 8 चालान काटते हुए साढ़े सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। टीम में संतोष कुमार, रामगोपाल, कुंदन सिंह, जयदीप तिवारी, दीपक कुमार, देव सिंह, हिमाशुं राठौर आदि कर्मचारी शामिल थे। ईओ मनोज कुमार दास ने कहा कि नगरपालिका की यह चालानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

संबंधित समाचार