आज का राशिफल: 13 जुलाई 2020
मेष- आज पूर्णता का दिवस है। आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। अविवाहित हैं तो विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। जीवनसाथी से संबंध मधुरतम रहेंगे और सहयोग भी करेंगे। वृष- आज आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। व्यय आय से अधिक होगा। खान पान के मामले में सावधान रहें। आर्थिक नुकसान …
मेष- आज पूर्णता का दिवस है। आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। अविवाहित हैं तो विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। जीवनसाथी से संबंध मधुरतम रहेंगे और सहयोग भी करेंगे।
वृष- आज आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। व्यय आय से अधिक होगा। खान पान के मामले में सावधान रहें। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। जीवनसाथी नाराज हो सकता है।
मिथुन- आज आपके चिर प्रतिक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। फिक्स्ड डिपोजिट या म्यूचूअल फंड में निवेश करेंगे। समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।
कर्क- अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह- आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। यह समय निवेश के लिए श्रेष्ठ है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप प्रसन्नचित्त रहेंगे।
कन्या- आप रुके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। व्यापार के लिए शुभ है। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला- अविवाहित को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। दिन आनंद प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है।
वृश्चिक- संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगे।
धनु- आज का दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार आदि में निवेश कर सकते हैं क्योंकि दिन सौभाग्यदायक है। नये उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। नौकरी में उन्नति करेंगे।
मकर- आज आपका दिन प्रसन्नता, उल्लास और आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। धन की प्राप्ति हो सकती है घर खरीदना लाभ का सौदा होगा।
कुंभ- आज कड़ी मेहनत करने का दिन है। हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।े व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।
मीन- आज संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। नये घर में निवेश उत्तम रहेगा। यदि किसी विपक्षी से विवाद निवटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
