गाजियाबाद में पिटबुल का आतंक, पार्क में खेल रही बच्ची को किया लहूलुहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के वैशाली इलाके में पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने 11 साल की छात्रा पर हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इस खौफनाक हमले का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बच्ची के दोनों पैर पर करीब 21 जख्म आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वैशाली …

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के वैशाली इलाके में पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने 11 साल की छात्रा पर हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इस खौफनाक हमले का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बच्ची के दोनों पैर पर करीब 21 जख्म आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वैशाली के रामप्रस्था ग्रीन्स सोसायटी में रहने वाली बच्ची, जब पार्क में खेलने गई, उसी वक्त पिटबुल डॉग ने उसपर हमला कर दिया।

घायल बच्ची के पिता से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमले के वक्त पिटबुल डॉग बिना चेन के अकेला घूम रहा था। डॉग के साथ उसका मालिक भी नहीं था। हालांकि, गनीमत रही कि इस दौरान पार्क में अन्य लोग भी मौजूद थे, तो आनन-फानन में डॉग को भगा दिया गया। महज कुछ देर में बच्ची के दोनों पैरों को डॉग ने बुरी तरह से जख्मी कर दिया।

फिलहाल, बच्ची का उसके परिजनों ने प्राथमिक उपचार करा दिया है। घायल बच्ची के पिता उमेश अग्रवाल ने इंदिरापुरम थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता ने बताया कि ये घटना बुधवार शाम करीब छह बजे की है। इससे पहले लखनऊ, गाजियाबाद और कानपुर के अलावा अलग-अलग शहरों से लगातार इस तरह के मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: सशर्त पिटबुल की वापसी, कुत्ते ने काटा तो मालिक को देना होगा पूरा खर्च

संबंधित समाचार