रायबरेली: घर की सफाई करते समय करंट की चपेट में आने से युवती की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शुक्रवार की प्रातः घर की साफ सफाई करते समय फर्राटा पंखा में प्रवाहित बिजली करंट की चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतका के पति की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। यह घटना डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर में …

रायबरेली। शुक्रवार की प्रातः घर की साफ सफाई करते समय फर्राटा पंखा में प्रवाहित बिजली करंट की चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतका के पति की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। यह घटना डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर में हुई है। गांव के धुन्नुर की पत्नी रामपती (26 वर्ष) शुक्रवार की प्रातः अपने घर की साफ सफाई कर रही थी।

घर के एक कमरे में फर्राटा पंखा रखा हुआ था। जिसका तार बिजली के बोर्ड में लगा हुआ था, और उसमे बिजली का प्रवाह संचालित हो रहा था। तार कटा होने के कारण पूरे पंखे में बिजली करंट प्रवाहित था। युवती ने झाड़ू लगाने के लिए जैसे ही पंखा को स्पर्श किया , वह करंट की चपेट में आ गई। आवाज सुनकर उसका पति भागकर कमरे में पहुंचा तो युवती गिरी हुई थी और उसके ऊपर पंखा पड़ा हुआ था। उसने बिजली के बोर्ड से उसका विद्युत प्रवाह बंद किया और अपनी पत्नी को लेकर सीएचसी पहुंचा।

सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि महिला की मौत बिजली करंट से हुई है। शव का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

संबंधित समाचार