मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे आए रोहित शेट्टी, उपलब्ध कराए 11 होटल
मुंबई। बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे आए है। कोरोना वायरस की इस महामारी के दौरान बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए हैं और अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। वहीं रोहित शेट्टी ने मुंबई में पुलिस के लिए 11 होटल उपलब्ध कराए हैं। मुंबई …
मुंबई। बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे आए है। कोरोना वायरस की इस महामारी के दौरान बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए हैं और अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं।
वहीं रोहित शेट्टी ने मुंबई में पुलिस के लिए 11 होटल उपलब्ध कराए हैं। मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी को इसके लिए धन्यवाद भी दिया है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब रोहित ने पुलिस की मदद करने की कोशिश की है।
इससे पूर्व भी लॉकडाउन के शुरू होने के तुरंत बाद ही उन्होंने शहर भर में ड्यूटी पर तैनात रहे पुलिस अधिकारियों के लिए आठ होटलों में चाय-नाश्ता और डिनर के साथ आराम करने, नहाने और कपड़े बदलने का भी बंदोबस्त किया था।
