HP में प्रियंका को याद आईं इंदिरा गांधी, बोलीं- हिमालय की बर्फ में मां की अस्थियां, देवभूमि में किए ये चुनावी वादे
सोलन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को देवभूमि हिमाचल प्रदेश में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करने से पहले सोलन की कुलदेवी मां शूलिनी के दर्शन कर देश व प्रदेश की जनता की खुशहाली हेतु कामना की। आज देवभूमि हिमाचल प्रदेश में 'परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली' को संबोधित करने से पहले कांग्रेस महासचिव @priyankagandhi जी …
सोलन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को देवभूमि हिमाचल प्रदेश में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करने से पहले
सोलन की कुलदेवी मां शूलिनी के दर्शन कर देश व प्रदेश की जनता की खुशहाली हेतु कामना की।
आज देवभूमि हिमाचल प्रदेश में 'परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली' को संबोधित करने से पहले कांग्रेस महासचिव @priyankagandhi जी ने सोलन की कुलदेवी माँ शूलिनी के दर्शन कर देश व प्रदेश की जनता की खुशहाली हेतु कामना की। #हिमाचल_परिवर्तन_प्रतिज्ञा pic.twitter.com/Habiz2r0YN
— Congress (@INCIndia) October 14, 2022
प्रियंका ने हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर धरना दे रहे लोगों से मुलाकात की और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के अंदर ही पेंशन बहाल करने का वचन दिया।
आज @priyankagandhi जी ने हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर धरना दे रहे लोगों से मुलाकात की और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के अंदर ही पेंशन बहाल करने का वचन दिया।#हिमाचल_परिवर्तन_प्रतिज्ञा pic.twitter.com/X4hn9zfEon
— Congress (@INCIndia) October 14, 2022
कांग्रेस परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं आज यह कहना चाहती हूं कि हिमाचल प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तब पहले मंत्रिमंडल की बैठक में 2 निर्णय होंगे। पहला, 1 लाख सरकारी पद जो खाली हैं वो भरे जाएंगे। कुल 5 लाख रोजगार मिलेगा जिसमें 1 लाख रोजगार पहले मंत्रिमंडल की बैठक में तय किए जाएंगे। दूसरा, पुरानी पेंशन योजना पर भी उसी मंत्रीमंडल की बैठक में फैसला होगा। प्रदेश के 2 लाख कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा।
प्रियंका गांधी ने कहा कि इंदिरा जी का हिमाचल प्रदेश से बहुत लगाव था, यहां के पहाड़ों का उनके साथ एक आध्यात्मिक जुड़ाव था। इंदिरा जी ने शहीद होने से पहले अपने परिवार के सदस्यों को एक पत्र लिखकर यह कहा था कि मेरी अस्थियां सिर्फ संगम में नहीं विसर्जित करना, बल्कि उसका कुछ हिस्सा हिमालय के पर्वतों पर भी बिखेर देना। आज हमें जो हिमालय के पर्वत दिखते हैं और उनके ऊपर जमी बर्फ दिखती है, तो उस बर्फ में इंदिरा जी की अस्थियां भी घुली हुई हैं।
LIVE: हिमाचल का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प। परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली, सोलन, हिमाचल प्रदेश #हिमाचल_परिवर्तन_प्रतिज्ञा https://t.co/Q2qgmmtqVD
— Congress (@INCIndia) October 14, 2022
प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने जब मशोबरा में घर बनाया तो सिर्फ इसलिए बनाया क्योंकि इंदिरा जी की एक छोटी सी निजी ख्वाहिश थी। वे रिटायरमेंट के बाद मशोबरा में एक घर बनाना चाहती थीं, लेकिन रिटायर होने से पहले ही वह शहीद हो गईं। इंदिरा जी बताती थीं कि 25 जनवरी 1971 में जब हिमाचल प्रदेश बना तब वह आप सभी से बातचीत करने यहां आई थीं। उस वक़्त भारी बर्फ पड़ी, बोलते-बोलते सभा के दौरान भी बर्फ गिरी, लेकिन न आप हिले और न ही इंदिरा गांधी जी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने हिमाचल को प्रदेश इसलिए बनाया क्योंकि वह आपके हुनर व आपकी हिम्मत को पहचानती थीं। वह अक्सर कहती थीं कि आपका हौसला पहाड़ जैसा विशाल है। उस समय इंदिरा जी की बहुत आलोचना हुई कि आपने यह हिमाचल प्रदेश बना तो दिया, लेकिन यह चलेगा कैसे? पैसा कहां से आएगा? लेकिन इंदिरा जी पीछे नहीं हटी क्योंकि वह आपके हौसले व हुनर को पहचानती थीं, उसका सम्मान करती थीं।
ये भी पढ़ें : ECI का ऐलान: हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान, 8 दिसंबर को परिणाम
प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को किसी एक पार्टी या किसी एक सरकार ने नहीं बल्कि यहां के कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं व वीरों ने अपनी मेहनत से बनाया है। यह प्रदेश आपने बनाया है, यह प्रदेश आपका है। हिमाचल प्रदेश में तकरीबन 2 लाख कर्मचारी हैं जो पेंशन पाने के लिए धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार का एक प्रतिनिधि भी उनसे मिलने नहीं आया। इन कर्मचारियों की पेंशन केंद्र की BJP सरकार ने रुकवा दी। जब इनसे पुरानी पेंशन देने की बात की जाए तो यह कहते हैं कि हमारे पास पैसा नहीं है, अर्थव्यवस्था खराब हो जाएगी। लेकिन, अपने उद्योगपति मित्रों के लोन यह माफ कर देते हैं।
भूपेश बघेल ने क्या कहा ?
कांग्रेस परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में छत्तीसगढ CM भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में अगर कांग्रेस ने कहा है कि 10 दिन में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी मतलब होगी। भाजपा आपके जेब से पैसा निकालने का काम करती है जबकि कांग्रेस महिलाओं, गरीबों, किसानों की जेब में पैसा डालने का काम करती है।
ये भी पढ़ें : IIIT ऊना…वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन…बल्क ड्रग पार्क, हिमाचल को Modi का बंपर दिवाली गिफ्ट
