अयोध्या: 35 कनिष्ठ सहायक कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा में असफल
मिल्कीपुर/ अयोध्या, अमृत विचार। आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में जनवरी 2021 के बाद विनियमित/ मृतक आश्रित कार्मिकों को लेकर आयोजित कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा में 35 कार्मिक निर्धारित मानक प्राप्त नहीं कर सके। असफल 35 कार्मिकों को आगामी 6 माह के अंदर दोबारा आयोजित होने वाली विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण न …
मिल्कीपुर/ अयोध्या, अमृत विचार। आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में जनवरी 2021 के बाद विनियमित/ मृतक आश्रित कार्मिकों को लेकर आयोजित कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा में 35 कार्मिक निर्धारित मानक प्राप्त नहीं कर सके। असफल 35 कार्मिकों को आगामी 6 माह के अंदर दोबारा आयोजित होने वाली विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण न कर पाने की दशा में सेवा समाप्त किए जाने की चेतावनी दी गई है। बड़ी बात यह है कि असफल कर्मियों में विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी भी शामिल हैं।
विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण के आदेश के बाद विभागीय कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा आयोजित की गई थी। प्राप्त परीक्षा परिणाम में कोई भी कार्मिक निर्धारित मानक प्राप्त नहीं कर सके हैं। मानक न प्राप्त करने वाले कार्मिकों में कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति पाए विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह भी शामिल हैं।
यही नहीं ऐसे कार्मिकों की सूची में क्रमांक 24 व 26 पर दर्ज दो कार्मिक ज्ञान शंकर तिवारी और उदय प्रकाश पांडे परीक्षा में सम्मिलित ही नहीं हो सके। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी वेतन वृद्धि रोकने के साथ-साथ अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी है। कंप्यूटर टंकण परीक्षा में असफल उक्त सभी कार्मिकों (कनिष्ठ सहायकों) की वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से रोके जाने के आदेश भी दे दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें-बाराबंकी: ‘या वारिस-या हक’ की सदाओं के बीच निकली पालकी, उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
