मुरादाबाद : आर्यवीर महासम्मेलन को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मुरादाबाद,अमृत विचार। आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश की ओर से महात्मा नारायण स्वामी के 75वें निर्वाण दिवस पर दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार में तीन दिवसीय आर्यवीर महासम्मेलन को शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। वह एक घंटे इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए अधिकारी दिन भर सर्किट हाउस से …
मुरादाबाद,अमृत विचार। आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश की ओर से महात्मा नारायण स्वामी के 75वें निर्वाण दिवस पर दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार में तीन दिवसीय आर्यवीर महासम्मेलन को शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। वह एक घंटे इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए अधिकारी दिन भर सर्किट हाउस से लेकर आयोजन स्थल तक सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में लगे रहे।
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी शलभ माथुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल समेत अन्य अधिकारियों ने सर्किट हाउस और बुद्धि विहार स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की सफलता के लिए सभी इंतजामों को देखा। बैरिकेडिंग और अन्य प्रबंध को पुख्ता करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में योग गुरु स्वामी रामदेव, एमडीएच मसाले के एमडी के अलावा पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिकारी वीआईपी ज्योति सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आर्यवीर महासम्मेलन में दोपहर 2 से 3 बजे तक उपस्थित रहेंगे। यहां से सर्किट हाउस लौटकर वह 3: 05 बजे वह अलीगढ़ रवाना हो जाएंगे।
कार्यक्रम से पहले सर्किट हाउस हेलीपैड पर उतरने के बाद वह कुछ मिनट यहां रुकेंगे। जिसको देखते हुए अधिकारी दोनों जगह बैरिकेडिंग कराने व अन्य इंतजाम में देर तक लगे रहे। अतिथियों के आने जाने के चलते सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की सफलता के लिए सभी इंतजामों को देखा। बैरिकेडिंग और अन्य प्रबंध को पुख्ता करने का निर्देश दिया। सुरक्षा घेरा मजबूत रखने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि योग गुरु स्वामी रामदेव और अध्यक्षता आचार्य स्वदेश पुनरुद्धारक गुरुकुल वृंदावन करेंगे। सभा संरक्षक आचार्य अखिलेश मेधावी होंगे।
एमडीएच परिवार के चेयरमैन महाशय राजीव गुलाटी के साथ ही स्थानीय स्तर पर महापौर विनोद अग्रवाल, टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह, यश के चेयरमैन नीरज विनोद खन्ना, बस्ती जिले के संरक्षक आर्यवीर दल ओमप्रकाश आर्य वक्ता होंगे। जबकि संचालन कार्यकारी संचालक आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश पंकज कुमार आर्य हैं। इसके अलावा कृष्णवीर शर्मा, योगेश भारद्वाज, भूदेव मुनि मंत्री आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश, भजनोपदेशक कैलाश मर्मठ, लाखन सिंह आर्य आदि उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम
शनिवार को शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और योग गुरु बाबा रामदेव आएंगे। दोनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री और योग गुरु की सुरक्षा के लिए भदासना हवाई पट्टी, सर्किट हाउस और कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। इसके लिए चार एडिशन एसपी, 12 सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 100 एसआई और 700 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पीएसी के जवानों की दो कंपनी भी तैनात रहेंगी। महासम्मेलन स्थल पर पुलिस द्वारा निर्धारित गेट से ही लोगें को प्रवेश मिलेगा। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय से सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए दिन भागदौड़ करते रहे। वहीं कई जगह यातायात संभालने के लिए रात में भी बैरिकेडिंग की जाती रही। सर्किट हाउस के अंदर भी बांस-बल्ली लगाकर हेलीपेड को सुरक्षा घेरे में लिया गया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : दिवाली में आतिशबाजी के लिए आठ जगह लगेगी अस्थाई दुकान
