झोलाछाप के इलाज से महिला इन्फेक्टेड, मुकदमा दर्ज
अमृत विचार, बहराइच। कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पबना निवासी महिला ने अगस्त माह में एक झोलाछाप से इलाज कराया। इलाज के बाद महिला को इन्फेक्शन हो गया था। झोलाछाप ने लखनऊ में इलाज कराने की सलाह देते हुए खर्च व्यय करने की बात कही। लेकिन झोला छाप द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया। जिस …
अमृत विचार, बहराइच। कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पबना निवासी महिला ने अगस्त माह में एक झोलाछाप से इलाज कराया। इलाज के बाद महिला को इन्फेक्शन हो गया था। झोलाछाप ने लखनऊ में इलाज कराने की सलाह देते हुए खर्च व्यय करने की बात कही। लेकिन झोला छाप द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया। जिस पर महिला ने गुरुवार को थाने में झोलाछाप डॉक्टर और उसके सहयोगी पर मुकदमा दर्ज कराया है।
कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पबना निवासी मुन्नी वेवा मुन्शरीफ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसे 24 अगस्त को रात में ठंड लगकर बुखार आ गया। दर्द से पीड़ित होने के कारण वह पबना चौराहे पर स्थित झोलाछाप डाक्टर शिवम की दुकान पर पहुंची और अपनी तकलीफ बतायी। डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन उसके कूल्हे में लगा दिया, जिससे उसके कूल्हे मे इन्फेक्शन पैदा हो गया और कूल्हा पक गया।
घर आने पर ज्यादा दर्द होने लगी तो डॉक्टर से दर्द की बात बतायी। तब डॉक्टर ने महिला से कहा कि लखनऊ जाकर इलाज करा लीजिए। जितना पैसा लगेगा, खर्चा समेत दे दूंगा। महिला ने अपनी भैंस बेंचकर ₹60000 तथा अपने रिश्तेदारों से ₹90000 उधार लेकर लखनऊ के निजी अस्पताल में पहुंची,जहां उसके कूल्हे का ऑपरेशन हुआ और उसकी जान बच सकी। महिला चलने फिरने में मजबूर है।
झोलाछाप डॉक्टर के पास पैसा मांगने गई तो डाक्टर और उसके सहयोगी उसके साथ गाली गलौज करने लगे तथा जान से मारने के उद्देश्य दौड़ा लिया और कहा कि दोबारा पैसा मांगने यहां आई तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार वालों को जान से मार देंगे। प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज ददन सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर शिवम, राधेश्याम निवासी गण पवना थाना कैसरगंज के विरुद्ध धारा 352,504,506 का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:- आगरा: झोलाछाप डॉक्टरों पर हुई कार्रवाई, सील किये गए क्लीनिक
