तमिलनाडुः कोयंबटूर में PFI के चार कार्यालय सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को यहां प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार कार्यालयों को सील कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दक्षिण तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम ने कोट्टाइमेडु और विन्सेंट रोड स्थित दो पीएफआई कार्यालयों को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही, …

कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को यहां प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार कार्यालयों को सील कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दक्षिण तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम ने कोट्टाइमेडु और विन्सेंट रोड स्थित दो पीएफआई कार्यालयों को सील कर दिया।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही, मेट्टुपालयम और पोलाची में पीएफआई कार्यालयों को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इन स्थानों और अन्य संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। केंद्र ने 28 सितंबर को कड़े आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए के तहत पीएफआई पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था ।

ये भी पढ़ें – हिमाचलः 12 नवंबर को होगा मतदान, चुनाव आयोग ने की मतगणना तिथि तय

संबंधित समाचार