काशीपुर: घटना की सीबीआई जांच हो और दोषियों को मिले सजा
काशीपुर, अमृत विचार। ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर अपनी पत्नी खोकर घर पर हुई वारदात से बहुत क्षुब्ध है। उन्होंने भावुक होते हुए घटना की सरकार से सीबीआई जांच करा दोषियों को सजा देने की मांग की है। शुक्रवार की शाम ग्राम भरतपुर स्थित अपने आवास पर ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर ने …
काशीपुर, अमृत विचार। ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर अपनी पत्नी खोकर घर पर हुई वारदात से बहुत क्षुब्ध है। उन्होंने भावुक होते हुए घटना की सरकार से सीबीआई जांच करा दोषियों को सजा देने की मांग की है।
शुक्रवार की शाम ग्राम भरतपुर स्थित अपने आवास पर ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर ने बिलख-बिलख कर पत्रकारों से अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि जैसा उनके साथ हुआ है और किसी के साथ न हो। अपने दोनों मासूमों को गोद में लिए गुरताज भुल्लर ने कहा कि उसकी पत्नी एक सहकारी समिति में सरकारी कर्मचारी थी।
मेरी पत्नी चली गई है मेरे मासूम बच्चों के सर से मां का साया उठ गया है। एक बच्चा मेरा चार महीने का है और बेटी साढ़े चार साल की है। सिसकते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। उन्हें उम्मीद है कि उनके साथ न्याय होगा। मामले की सीबीआई जांच की जाए और दोषी पुलिसकर्मियों को उनके किए की सजा मिले।
अगर हमारे में कोई कमी है तो उसकी सजा हमें भी मिले। हमारा कोई कसूर नहीं था। आधा-एक घंटा पहले ही दिल्ली से आया था। अपनी पत्नी और बच्चों से भी नहीं मिला था। दोनों राज्यों और केंद्र में हमारी सरकार है। मैं हाथ जोड़कर सरकार से न्याय की मांग करता हूं। मुझे न्याय की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मुझे पता लगा कि ठाकुरद्वारा में उल्टा फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। मैं कैसे पालूंगा छोटे-छोटे बच्चों को। बात करते समय आंखो से आसू आने लगे। इस बीच उनकी बेटी साहस बढ़ाने का प्रयास करती रही।
