वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, बोले- दुनिया में बड़े ताकतवर देश के रूप में उभर रहा भारत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज 101वीं बार वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ बनाने के लिए सभी को सहभागी बनना होगा। निश्चित रूप से आने वाले समय मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की महाशक्ति बनेगा …

वाराणसी, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज 101वीं बार वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ बनाने के लिए सभी को सहभागी बनना होगा। निश्चित रूप से आने वाले समय मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की महाशक्ति बनेगा और विश्व कल्याण का नेतृत्व करेगा। यदि देश के 135 करोड़ लोग मिलकर काम करें तो भारत शीघ्र ही विश्व की सबसे बड़ी और एक नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

सीम योगी भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ स्थित बुद्धा थीम पार्क के सभागार में ‘सद्भावना वाराणसी अध्याय’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में वह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में एक बहुत बड़े ताकतवर देश के रूप में उभर रहा हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वही करते हैं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने ‘सबका साथ सबका विश्वास’ की घोषणा की थी। निःशुल्क आवास, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार के अवसर, बैंकों में जनधन खाता खोलने सहित अन्य सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी लोगों को प्राप्त हुआ है। इसमें जाति, धर्म और समुदाय को नहीं देखा जाता है।

इसके पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित डॉ. भरत बराई द्वारा लिखित पुस्तक मोदी@20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी का विमोचन किया। फिर उन्होंने सतनाम सिंह चीफ फेड्रल एनआइडी फाउंडेशन की पुस्तक हार्टफेल्ट : दी लिगेसी ऑफ फेथ का विमोचन किया।

ये भी पढ़ें-औचक निरीक्षण : बीएसए ने पांच परिषदीय विद्यालयों को दिए आवश्यक निर्देश

संबंधित समाचार