बरेली: जाम लगने पर यूपी 112 का लिया जाएगा सहयोग, SSP ने की SP ट्रैफिक, CO और इंस्पेक्टर के साथ बैठक
बरेली, अमृत विचार। त्योहार पर बाजार में लगने वाले जाम में लोग न फंसे, इसके लिए एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक, सीओ और टीआई के साथ बैठक कर निर्देश दिए। साथ ही प्लानिंग करके जाम से लोगों को निजात दिलाने की बात कही। अब यूपी 112 भी ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करेगी। इसके साथ पुलिस अब …
बरेली, अमृत विचार। त्योहार पर बाजार में लगने वाले जाम में लोग न फंसे, इसके लिए एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक, सीओ और टीआई के साथ बैठक कर निर्देश दिए। साथ ही प्लानिंग करके जाम से लोगों को निजात दिलाने की बात कही। अब यूपी 112 भी ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करेगी। इसके साथ पुलिस अब मैप माई इंडिया का भी सहारा लेगी।
- जाम न लगे, इसके लिए क्षेत्राधिकारी द्वारा ड्यूटी की समीक्षा की जाएगी। पीक टाइम में स्कूलों की छुट्टी के समय-बाजारों में क्षेत्राधिकारी यातायात, निरीक्षक यातायात द्वारा स्वयं यातायात व्यवस्था सुचारू की जाएगी।
- मुख्य चौराहों पर निरीक्षक यातायात मौजूद रहेंगे
- स्कूलों, मॉल, सरकारी कार्यालय आदि के आसपास ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी
- अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
- त्योहार पर बाजारों की भीड़ देखते हुए पार्किंग जोन बनाए जाएंगे
- मैप माई इंडिया के जरिये बेहतर रूट का क्लीयरिंग किया जाएगा
ये भी पढ़ें – बरेली: कैंट बोर्ड के स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, आरएन कालेज में बनेगी कंप्यूटर लैब, मिलेगी ड्रेस
