Big Bash League : बैन के बाद फिर से कप्तानी करेंगे डेविड वार्नर! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दिसंबर में बिग बैश लीग में कप्तानी कर सकते हैं, चूंकि देश का क्रिकेट बोर्ड अपनी आचार संहिता की समीक्षा पर सोच रहा है। गौरतलब है कि मौजूदा नियमों के तहत एक बार प्रतिबंध स्वीकार होने पर खिलाड़ियों को उसकी समीक्षा का अधिकार नहीं रहता। वॉर्नर को …

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दिसंबर में बिग बैश लीग में कप्तानी कर सकते हैं, चूंकि देश का क्रिकेट बोर्ड अपनी आचार संहिता की समीक्षा पर सोच रहा है।

गौरतलब है कि मौजूदा नियमों के तहत एक बार प्रतिबंध स्वीकार होने पर खिलाड़ियों को उसकी समीक्षा का अधिकार नहीं रहता। वॉर्नर को 2018 के गेंद से छेड़खानी मामले में कप्तानी से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया था। क्रिकेट बोर्ड अब इसकी समीक्षा करने की सोच रहा है जिससे वॉर्नर बीबीएल में भविष्य में सिडनी थंडर्स की कप्तानी कर सकते हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान में क्या कहा?

सीए ने एक बयान में कहा ,‘‘ क्रिकेट आस्ट्रेलिया के बोर्ड की आज बैठक हुई। इसमें दीर्घकालिन प्रतिबंधों को लेकर आचार संहिता में बदलाव पर भी बात की गई। प्रतिबंध हटवाने के लिए वॉर्नर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के आचार संहिता कमिश्नर के सामने अपना पक्ष रखना होगा। कुछ वक्त पहले वार्नर ने सोशल मीडिया पर खुद भी कप्तानी करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था अगर उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है तो वह इसके लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें : ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हो रहा है #ArrestKohli? यहां जानें

संबंधित समाचार