अयोध्या: परेड शिविर के लिए शुरु हुई चयन प्रक्रिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस से पूर्व होने वाले परेड शिविर के लिए चयन प्रक्रिया हुई। जिसमें सात जिलों के 22 कालेजों के स्वयं सेवक शामिल हुए। महामना मदनमोहन मालवीय केन्द्रीय पुस्तकालय में हुई चयन प्रक्रिया का आरंभ कुलपति प्रो अखिलेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर स्वयं …

अमृत विचार, अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस से पूर्व होने वाले परेड शिविर के लिए चयन प्रक्रिया हुई। जिसमें सात जिलों के 22 कालेजों के स्वयं सेवक शामिल हुए। महामना मदनमोहन मालवीय केन्द्रीय पुस्तकालय में हुई चयन प्रक्रिया का आरंभ कुलपति प्रो अखिलेश कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर स्वयं सेवकों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत परिसर में अपशिष्ट प्लास्टिक का संकलन कर परिसर की स्वच्छता की गई। वहीं चयन प्रक्रिया में स्वयंसेवकों की ऊंचाई , वजन, दौड़ , ड्रिल आदि सुबेदार अजय कुमार एवं हवलदार रवि कुमार डोगरा रेजिमेन्टल सेन्टर द्वारा कराई गई।

इस अवसर पर साक्षात्कार व सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग की प्रक्रिया राजेश तिवारी ने कराई। कुलसचिव उमानाथ, समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डा मोहन चन्द्र तिवारी, प्रो आरके सिंह समेत कालेजों के एनएसएस प्रभारी आदि मौजूद रहे। बताया गया कि इसका परिणाम भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय, क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ द्वारा घोषित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: कोरोना ने लोगों को हाथ धोने की अहमियत सिखाई – सीएमओ

संबंधित समाचार