पीलीभीत: भ्रष्टाचार की विवेचना में फंसा पेंच, युवक बोला-टेक्नीशियन ने वापस कर दिए थे 30 रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला अस्पताल के ईसीजी टेक्नीशियन पर कोतवाली में लिखी गई भ्रष्टाचार की एफआईआर की विवेचना शुरू ही हुई थी कि पेंच फंस गया है। ये भी पढ़ें- पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप वायरल वीडियो में …

पीलीभीत, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला अस्पताल के ईसीजी टेक्नीशियन पर कोतवाली में लिखी गई भ्रष्टाचार की एफआईआर की विवेचना शुरू ही हुई थी कि पेंच फंस गया है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

वायरल वीडियो में जिस व्यक्ति से अधिक रकम लेने की बात कहते हुए भ्रष्टाचार बताया गया था उसी ने विवेचक को शपथ पत्र देते हुए 30 रुपये वापस करने की बात कही है। वहीं वीडियो बनाने वाला व्यक्ति भी नहीं मिल सका है। फिलहाल सीओ सिटी मामले की विवेचना कर रहे है। वायरल वीडियो को भी देखा जा रहा है, ताकि कार्रवाई की अंतिम दिशा तय की जा सके।

जिला पुरुष अस्पताल के तत्कालीन सीएमएस की तहरीर पर कोतवाली में 29 अगस्त को भ्रष्टाचार की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें ईसीजी टेक्निशियन शशांक सिंह को नामजद किय गया था। इसमें बताया गया था कि एक व्यक्ति ने उनके पास एक वीडियो ब्हाट्सएप के जरिए भेजा था।  जिसमें अभियुक्त 70 रुपये के काम के एवज में सौ रुपये लेता दिखाई दे रहा था। रुपये जेब में रखे जाते वक्त टेक्नीशियन की ओर से कोई विरोध नहीं हो रहा था। जिसे प्रथम दृष्टया रिश्वत लेना माना गया था।

इस मुकदमे की विवेचना सीओ सिटी सुनील दत्त को दी गई। इस विवेचना में शुरू होने के बाद अब नया मोड़ सामने आया है। जिस व्यक्ति के द्वारा स्वास्थ्यकर्मी की जेब में सौ रुपये डालते वीडियो वायरल हुआ था। उसी ने विवेचक को शपथ पत्र दे दिया है। जिसमें उसने कहा है कि उसे तीस रुपये कक्ष के बाहर आकर स्वास्थ्यकर्मी द्वारा वापस भी कर दिए गए थे, जोकि उस वीडियो में कैद नहीं।

इसके अलावा पुलिस ने वीडियो बनाने वाले का भी पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक वीडियो बनाने वाला व्यक्ति भी नहीं मिल सका है। इसे लेकर बयान भी कराए जा रहे हैं। फिलहाल अभी तक की जांच में कही न कहीं स्वास्थ्यकर्मी को राहत मिलती दिखाई दे रही है।

इस मामले की विवेचना अभी चल रही है।  एक युवक की ओर से  शपथ पत्र दिया गया है। बकाया रुपये वापस करने की बात भी कही गई है। सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। वीडियो किसने बनाया, इसे लेकर भी पता कर रहे है। – सुनील दत्त, सीओ सिटी

ये भी पढ़ें- UPSSSC PET 2022: वरुण गांधी का तंज- जमीनी हकीकत हवाई सर्वेक्षणों से दिखाई नहीं देती

संबंधित समाचार