हल्द्वानी: दो माह बाद शनिबाजार में लौटी रौनक
हल्द्वानी, अमृत विचार। लंबे समय से शनिबाजार को लेकर चल रहा विवाद थम गया है। ठेकेदार और व्यापारियों के बीच स्थान को लेकर सहमति बनने के बाद शनिवार को बाजार लगाया गया। दो माह बाद बाजार लगने पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। दरअसल, नगर निगम द्वारा शनिबाजार स्थल को ठेके …
हल्द्वानी, अमृत विचार। लंबे समय से शनिबाजार को लेकर चल रहा विवाद थम गया है। ठेकेदार और व्यापारियों के बीच स्थान को लेकर सहमति बनने के बाद शनिवार को बाजार लगाया गया। दो माह बाद बाजार लगने पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। दरअसल, नगर निगम द्वारा शनिबाजार स्थल को ठेके पर दिये जाने का व्यापारी लंबे समय से विरोध कर रहे थे।
इस कारण यहां पर 13 अगस्त से बाजार भी नहीं लग पा रहा था। बता दें बाजार लगाने के लिए जहां पहले 20 रुपये की पर्ची काटी जाती थी, वहीं ठेके पर दिये जाने के बाद 250 रुपये में व्यपारियों को मात्र 6 बाय 6 फीट जगह ही मिल रही थी।
इस फैसले को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। आखिरकार अब ठेकेदार और व्यापारियों के बीच बात बन गई है। व्यापारियों से अब से सात बाय सात फीट जगह के लिए 150 रुपये निर्धारित किये गए हैं। शनिवार को 80 व्यापारियों ने बाजार में दुकानें लगाईं और लोग खरीदारी करने के लिए भी पहुंचे।
