हल्द्वानी: नगर निगम कर्मचारियों को बोनस देने की कवायद शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम में तैनात संविदा व नियमित कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस देने के लिए कवायद शुरू हो गई है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि बोनस को लेकर जारी शासनादेश के तहत कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दीपावली पर निगम के करीब 368 कर्मचारियों को बोनस दिया जायेगा। इसमें …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम में तैनात संविदा व नियमित कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस देने के लिए कवायद शुरू हो गई है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि बोनस को लेकर जारी शासनादेश के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि दीपावली पर निगम के करीब 368 कर्मचारियों को बोनस दिया जायेगा। इसमें लगभग 23.51 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। अब सिर्फ बोनस वितरण को लेकर निगम की ओर से आदेश जारी होना बाकी है।

संबंधित समाचार