T20 WC: बारिश में धुलेगा मैच या जारी रहेगी टक्कर, ICC के नियमों से समझिए सबकुछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है। 16 अक्टूबर को श्रीलंका और नामीबिया के बीच पहला मैच खेला गया। इसी के साथ टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के लिए 16 टीमों के बीच जंग शुरू हो गई है। इन 16 में से आठ टीमों ने सीधे ग्रुप-12 स्टेज के लिए …

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है। 16 अक्टूबर को श्रीलंका और नामीबिया के बीच पहला मैच खेला गया। इसी के साथ टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के लिए 16 टीमों के बीच जंग शुरू हो गई है। इन 16 में से आठ टीमों ने सीधे ग्रुप-12 स्टेज के लिए क्वालिफाई किया है, जबकि बाकी चार टीमें क्वालिफिकेशन राउंड जीतकर अपनी जगह पक्की करेंगी। यह मेगा टूर्नामेंट कुल तीन स्टेज में खेला जा रहा है, जिसमें राउंड एक, सुपर-12 और प्लेऑफ मुकाबले शामिल हैं। लेकिन, टूर्नामेंट से जुड़े नियमों को जानना भी जरूरी है। अगर वर्ल्ड कप के मैच में बारिश आ जाए, या कोई मैच टाई हो जाए तब क्या होगा? आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए अलग-अलग नियम बनाए हैं।

 

आईसीसी का नियम?

जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट में किसी मैच में जीत पर दो प्वाइंट मिलेंगे और हार पर ज़ीरो प्वाइंट मिलेंगे। कोई मैच टाई होता है… रद होता है या फिर मैच का नतीजा नहीं निकलता है तो दोनों टीमों में 1-1 प्वाइंट बांट दिया जाएगा। क्वालिफाइंग और सुपर-12 राउंड के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं है। अगर मैच रद हुआ तो वह रद ही माना जाएगा।

सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे

आईसीसी ने रिजर्व डे सिर्फ प्लेऑफ मुकाबलों के लिए रखे हैं। यानी दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे है। अगर इन मैच के दिन बारिश आती है या किसी अन्य वजह से मैच नहीं होता है, तो रिजर्व डे पर मुकाबला करवाया जाएगा। हालांकि, पहली कोशिश रहेगी कि मैच को उसी दिन पूरा करवाया जाए, भले ही ओवर कम करने पड़ें। आपको बता दें कि टीम इंडिया का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में होना है।

टी-20 वर्ल्डकप की प्राइज मनी (भारतीय रुपये में)

  • विजेता: करीब 13 करोड़ रुपये
  • रनरअप : 6.52 करोड़ रुपये
  • सेमीफाइनल: 3.26 करोड़ रुपये
  • सुपर-12 में जीत: 32 लाख रुपये
  • सुपर-12 से बाहर होने वाली टीम: 57 लाख रुपये
  • पहले राउंड में जीत: 32 लाख रुपये
  • पहले राउंड से बाहर होने पर: 32 लाख रुपये

कहां देखें वर्ल्डकप मैच?

भारत में टी20 वर्ल्डकप के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर किया है। वहीं हॉटस्टार और वेबसाइट पर इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है। इसके अलावा दूरदर्शन भी भारत के सभी मैच, सेमीफाइनल, फाइनल मुकाबलों का प्रसारण करेगा।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 : T20 वर्ल्ड कप का आगाज, पहले मैच में श्रीलंका-नामीबिया आमने-सामने

संबंधित समाचार