बहराइच: अधिवक्ता की गला रेतकर हत्या, बगल में सोती रही पत्नी, एसपी ने लिया मौके का जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर के मोहल्ला सलारगंज निवासी एक अधिवक्ता की शनिवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। जबकि पत्नी बगल में सोती रही। एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर के दरगाह थाना क्षेत्र के सलारगंज मोहल्ला निवासी इम्तियाजुल हक (40) वर्ष दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता …

बहराइच। शहर के मोहल्ला सलारगंज निवासी एक अधिवक्ता की शनिवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। जबकि पत्नी बगल में सोती रही। एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर के दरगाह थाना क्षेत्र के सलारगंज मोहल्ला निवासी इम्तियाजुल हक (40) वर्ष दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता थे।

अधिवक्ता घर में शनिवार रात को अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सो रहे थे। देर रात को अधिवक्ता की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। जबकि पत्नी बगल में सोती रही, उसे कुछ पता भी नहीं चला। सुबह घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी,एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, दरगाह थानाध्यक्ष मनोज कुमार और फोरेंसिक टीम घटना स्थल पहुंची।

सभी ने घटना का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पत्नी बगल में ही सो रही थी। फिर भी हत्या हो गई, ऐसे में हर पहलू की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मालूम हो मृतक अधिवक्ता के भाई पूर्व सभासद भी रहे हैं। जबकि एक भाई नानपारा तहसील में अधिवक्ता हैं।

यह भी पढ़ें:-बरेली: पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को उम्रकैद, कर रहीं थी शराब पीने के विरोध

संबंधित समाचार