आज का राशिफल: 15 जुलाई 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। लाभ होने की संभावनाएं हैं। व्यापार के लिए शुभ है। दिन प्रसन्नता दायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा। वृष- आज व्यर्थ के धन खर्च से बचें स्वयं पर नियंत्रण रखें वाद विवाद से बचें अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित …

मेष- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। लाभ होने की संभावनाएं हैं। व्यापार के लिए शुभ है। दिन प्रसन्नता दायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

वृष- आज व्यर्थ के धन खर्च से बचें स्वयं पर नियंत्रण रखें वाद विवाद से बचें अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।

मिथुन- आज आय व व्यय समान रहेगा। व्यापार के लिए समान्य रहेगा। लंबी यात्रा रद्द होगी। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।

कर्क- आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है। अपने कार्य में व्यस्त रहेगे तथा जीवनसाथी का संग आनंद देगा।

सिंह- यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अधिक धन कमाएंगे। भाग्य साथ देगा। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। सावधान रहें। संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

कन्या- आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। निवेश के लिए शुभ नहीं है। वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है।

तुला- आज जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। व्यापार के लिए शुभ नहीं है। खाने पीने के मामले में सावधान रहें।

वृश्चिक- आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।

धनु- आज किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी लोग अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।

मकर- आज तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। अपने माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

कुंभ- आज आपके आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थीजन अपने उद्देश्य में सफल होंगे।

मीन- आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। खरीदने की योजना स्थगित कर दें। संबंध जीवन साथी से संबंध तनावग्रस्त हो सकते हैं।