VIDEO: हैदराबाद के एक इवेंट में पहुंची रश्मिका मंदाना, ‘सामी-सामी’ गाने पर लगाए ठुमके
मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने सुपरहिट गाना ‘सामी-सामी’ गाना पर डांस किया है। फिल्म पुष्पा द राइज से स्टार बनने वाली रश्मिका मंदाना का गाना सामी-सामी सुपर-डुपर हिट रहा था। सोशल मीडिया पर तो इस गाने को लेकर रील्स की बाढ़ आ गई थी। रश्मिका मंदाना हैदराबाद के एक इवेंट में पहुंची, …
मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने सुपरहिट गाना ‘सामी-सामी’ गाना पर डांस किया है। फिल्म पुष्पा द राइज से स्टार बनने वाली रश्मिका मंदाना का गाना सामी-सामी सुपर-डुपर हिट रहा था।
सोशल मीडिया पर तो इस गाने को लेकर रील्स की बाढ़ आ गई थी। रश्मिका मंदाना हैदराबाद के एक इवेंट में पहुंची, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रश्मिका डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इवेंट के दौरान रश्मिका सामी सामी पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।
Sami Sami ❤️?@iamRashmika #RashmikaMandanna #Rashmika pic.twitter.com/i8EciNDsts
— RoshSam❣︎ (@RoshSamLover) October 16, 2022
रश्मिका मल्टी कलर के ब्लेजर और ब्लू जीन्स में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।हाल ही में रश्मिका डांस रियलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम्स के सेट पर पहुंची। जहां उन्होंने गोविंदा के साथ सामी सामी पर डांस किया था।
ये भी पढ़ें:- अयोध्या: शहर में बारूदी पटाखों का भंडार, बिना लाइसेंस रोज होता है लाखों का कारोबार
