हल्द्वानी: छात्रसंघ अध्यक्षों ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पर मुकदमा दर्ज होने पर जताया आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि किच्छा पुलिस द्वारा पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पर मुकदमा दर्ज किया गया है यह सरासर गलत है। कहा कि पुलिस की ऐसी मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। बता दें कि शुक्रवार को पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय और बिजली विभाग के एसडीओ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि किच्छा पुलिस द्वारा पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पर मुकदमा दर्ज किया गया है यह सरासर गलत है। कहा कि पुलिस की ऐसी मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।

बता दें कि शुक्रवार को पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय और बिजली विभाग के एसडीओ के बीच किच्छा में हुए विवाद के बाद किच्छा कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व दर्जा राज्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से कांग्रेसी भड़क गये हैं।

कांग्रेसियों ने किच्छा कोतवाली पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं के दवाब में कार्य करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पिछले चार दशकों से समाजसेवा के कार्य करता चला आ रहा है। वह सम्मानित जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ राज्य निर्माण आंदोलनकारी भी हैं, लेकिन भाजपा के नेताओं के दवाब में किच्छा कोतवाली पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच किए एकतरफा कार्यवाही करते हुए दिनेश चंद्र गुरुरानी के झूठे और मनगढ़त निराधार आरोपों के आधार पर उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

उन्होंने बिजली अधिकारी के खिलाफ मुकदमा करने की मांग है की कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल, जगमोहन चिलवाल, केदार पलडिया, डॉ. बालम बिष्ट, जगमोहन बगड़वाल, मयंक भट्ट, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह बिष्ट ,प्रमोद कोटलिया, दीपक, देवेंद्र नेगी, संजय रावत आदि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष उपस्थित थे।

संबंधित समाचार