शक्तिफार्म: बंगाली समुदाय ने उठाई आरक्षण देने की मांग
शक्तिफार्म, अमृत विचार। बंगाली कल्याण समिति की बैठक में बंगाली समुदाय को आरक्षण दिए जाने, विद्यालयों में बांगला भाषा शुरू करने एवं अध्यापकों की नियुक्ति करने की सरकार से मांग की गई। नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ने का निर्णय लिया। नवंबर से समिति के ग्रामीण इकाई का गठन शुरू किया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने …
शक्तिफार्म, अमृत विचार। बंगाली कल्याण समिति की बैठक में बंगाली समुदाय को आरक्षण दिए जाने, विद्यालयों में बांगला भाषा शुरू करने एवं अध्यापकों की नियुक्ति करने की सरकार से मांग की गई। नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ने का निर्णय लिया। नवंबर से समिति के ग्रामीण इकाई का गठन शुरू किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा वर्तमान समय में शक्तिफार्म क्षेत्र में नशा एक बड़ी समस्या बनी हुई है। युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रहे हैं। कहा कल्याण समिति शीघ्र नशे के खिलाफ शक्तिफार्म क्षेत्र में व्यापक अभियान छेड़ेगी। नशे पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन से मिलेंगे। बैठक में बंगाली समुदाय को आरक्षण दिए जाने की भी मांग की गई। वक्ताओं ने कहा बंगाली समाज की समस्याओं को बंगाली कल्याण समिति प्रमुखता से उठाएगी।
शासन प्रशासन से मिलकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। बैठक में बंगाली कल्याण समिति के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामचंद्र राय, बंगाली कर्मचारी उन्नयन समिति के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सरकार, बंगाली कल्याण समिति प्रदेश उपसचिव प्रियजीत राय ,नरेश साना, दिनेश दास, अनूप राय, माखन मंडल, विजन राय, सूरज देव नाथ, गोविंद देवनाथ मौजूद थे।
