AICC President Election: लखनऊ पहुंचे शशि थरूर, बोले- मजबूत कांग्रेस देश की जरूरत
लखनऊ, अमृत विचार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को होगा। इस सिलसिले में अपना प्रचार करने आज कांग्रेस नेता शशि थरूर लखनऊ पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों से बात की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस पद के चुनाव के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना समर्थन …
लखनऊ, अमृत विचार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को होगा। इस सिलसिले में अपना प्रचार करने आज कांग्रेस नेता शशि थरूर लखनऊ पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों से बात की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस पद के चुनाव के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना समर्थन देने की घोषणा की है, इसके बाद भी थरूर मतदान के एक दिन पहले लखनऊ पहुंचे और अपने लिए वोट मांगा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में थरूर ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस वर्तमान समय में काफी संकट के दौर से गुजर रही है। पार्टी में काफी कठिनाई भी है। मैं तो खुश बेहद हूं कि लखनऊ आ सका। थरूर ने इस दौरान कहा कि राहुल गांधी ने जब तय किया कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे तो मैंने फैसला लिया।
शशि थरूर ने कहा कि इन दिनों पार्टी काफी कठिनाइयों में है। हमारे कई वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर चले गए। इस दौरान पार्टी पर वरिष्ठों का भी भरोसा कुछ कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के लिए मजबूत कांग्रेस बेहद जरूरी है। यह केवल चुनाव ही नहीं बल्कि पार्टी के भविष्य के लिए भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम दिखाना चाहते हैं कि पार्टी भविष्य के लिए बदलाव को आत्मसात कर सकती है।
ये भी पढ़ें-मुरादाबाद: महिला अभ्यर्थियों को लंबे सफर से हुई मुश्किल, PET परीक्षा को बताया आसान
