मुरादाबाद: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को पीटा, छह के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छह के खिलाफ केस दर्ज किया है। महलकपुर की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर दी। बताया कि छह …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महलकपुर की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर दी। बताया कि छह सितंबर को उसका गांव के ही त्रिमल, ओमपाल और राकेश से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें गांव वालों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था।

महिला का आरोप है कि समझौते के बाद शुक्रवार को तीनों आरोपी अपने साथी विजेंद्र, सोनू और ब्रजभान के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी

संबंधित समाचार